Top News

कोढा प्रखंड के 5 पंचायतों में किया गया सोशल ऑडिट कार्य

 


कोढ़ा/ शंभु कुमार 


कोढा प्रखंड के 5 पंचायतों में वरीय अधिकारी के देखरेख में सोशल ऑडिट का कार्य किया गया। जिसका की बिंदुवार डाटा लेकर इस कार्य को संपन्न कराया गया। जिसमें की मुख्य रूप से बावनगंज महेशपुर ,बहरखाल बासगाढा, भटवारा के पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों से संबंधित 4 योजनाओं में से मनरेगा, जनवितरण प्रणाली,त लोहिया स्वक्ष बिहार अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत का सोशल ऑडिट का कार्य कार्य किया गया।जनहित से जुड़े सोशल ऑडिट का कार्य संतोषजनक पाया।


टीम लीडर मोहम्मद अकबर के ने बताया गया कि यह सोशल ऑडिट का कार्य दिनांक 19/06/2023 से आरंभ होकर 24/06/2023 तक चलेगा ।वही इस दौरान जनसुनवाई के माध्यम से मनरेगा मजदूरों में से सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप चयनित किया गया।वही इस सोशल ऑडिट में शामिल पंचायत की मुखिया प्रितम देवी, उपमुखिया मधु सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विजय सिंह कुशवाहा,भोला चौरसिया, मुखिया प्रतिनिधि रूदल हेमरम,मुखिया सुनैना देवी, बलराम मौहली के अलावे जन वितरण प्रणाली के दुकानदार,पीआरएस 

स्वक्षताग्राही,व पंचायत के कई वार्ड सदस्य कई ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post