पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
आज गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्री कुंदन कुमार(भा0प्रा0सेवा) जिला पदाधिकारी द्वारा आज गुरुवार को बायसी अनुमंडल में आपदा बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की गई।सर्वप्रथम तटबंध एवं आक्रम्य स्थलों की समीक्षा की गई। आपदा प्रभारी को निदेश दिया गया की जहां पूर्व में बाढ़ आयी हो एवं जहां वर्तमान में आने की संभावना हो उसकी सूची तैयार कर ली जाये एवं उन्हें तीन श्रेणी यथा Severe, moderate एवं mild में बाँटा जाए जिससे की बाढ़ की तैयारी में तेज़ी लायी जा सके एवं संभावित बाढ़ एवं आपदा निरोधक कार्य निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जा सके
ज़िला पदाधिकारी महोदय द्वारा फ्लड कंट्रोल के कार्यपालक अभियंता को निदेश दिया गया कि सभी अति संवेदनशील स्थलों पर बाढ़ निरोधक कार्य ससमय पूर्ण करा लिया जाए।आपदा प्रभारी को निर्देश दिया गया कि सभी आक्रम्य स्थल कि सूची वरीयता के आधार पर बनाएं।जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निदेश दिया गया कि नाव मालिक के मजदूरी बकाया का निपटारा तुरंत कर दें तथा नावों का एकरारनामा समय पर कराना सुनिश्चित करें।साथ ही एसडीआरएफ टीम को दो भागों पर विभक्त करें ताकि समय पर बाढ़ राहत पहुंचाई जा सके एवं response time को कम किया जा सके
तत्पश्चात् जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस कम ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया एवं निदेश दिया गया की भवन के निर्माण का कार्य ससमय पूर्ण कर लिया जाए तथा फायर कंट्रोल के लिए तैयार भवन का भी निरीक्षण किया गया।बाढ़ शरण स्थल तक जाने के लिए रास्ते को तैयार करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।आरडब्ल्यूडी के अभियंता को सड़क की मरम्मति करने का निर्देश दिया गया तथा संबंधित पदाधिकारी को पशु चारा के टेंडर को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।



Post a Comment