पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
आज दिनांक 04/05/2023 को वित्तीय वर्ष 2022-23 का किए गए सामाजिक अंकेक्षण मनरेगा योजना, लोहिया सुवक्ष बिहार योजना, राष्टीय खाद्य सुरक्षा एवं नल का जल योजना का प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन कसबा प्रखंड परिसर सभागार भवन में किया गया। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता डिप्टी कलेक्टर स्वाति मेडम के द्वारा किया गया। जूरी पैनल में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीरा कुमारी जीविका सीएलएफ अध्यक्ष कंचन देवी एवं डीआरपी संजय कुमार ने भाग लिया
जनसुनवाई के दौरान लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी के द्वारा मनरेगा कर्मी एवं एवं डीलर को सुधार करने हेतु डाट फटकार भी लगाया और जुर्माना राशि भी सरकार के खाते में जमा करने के लिए कहा गया। खासकर नल का जल योजना में पाए गए घोर अनियमितता के शिकायत पर पीएचईडी कर्मी को फटकार भी लगाया और जुर्माना राशि भी ठोका गया एवं पीएचईडी कर्मी के द्वारा दिए गए अनुपालन को असत्य करार दिए
इस जनसुनवाई में कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी पंचायत रोजगार सेवक, डीलर ग्रामीण जनता एवं सोशल औडिट सोसाइटी के सदस्य संजय मेहता, सुरेंद्र कुमार, रामानंद कुमार यादव, निलेश कुमार, श्रवण कुमार, निशा कुमारी, रुबी कुमारी, पूनम कुमारी ने भाग लिया और इस जनसुनवाई से एलएसबीए कर्मी अनुपस्थित रहे।



Post a Comment