धमदाहा/सोनू झा
पुर्णिया जिला के रुपौली प्रखंड के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की भागलपुर जिले के नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र में गरैया चौक के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान टीकापट्टी निवासी उमेश पासवान के बड़े पुत्र नकुल कुमार पासवान के रूप में हुई है। नकुल एल एंड टी माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। वारदात के विषय में बताया जाता है कि शनिवार को नकुल कलेक्शन का रुपया लेकर भागलपुर की ओर जा रहा था। तभी अपराधियों ने गरैया चौक के पास उसे कलेक्शन का 97 हजार रुपया लूट लिया, फिर उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई
अपराधियों की बाइक पर लगा था कटिहार का नंबर प्लेट
बताया जाता है कि नकुल जिस बाइक पर सवार था उसपर कटिहार जिला का नंबर प्लेट था। वहीं अपराधी भी जिस लाल कलर की हीरो होंडा मोटरसाइकिल से नकुल का पीछा कर रहे थे, उस पर भी कटिहार का ही नंबर प्लेट लगा हुआ था। इससे अनुमान लगाया जाता है कि अपराधी कटिहार से ही नकुल का पीछा कर रहे थे
14 फरवरी को हुई थी नकुल की शादी नकुल के परिजनों ने बताया कि उसकी इसी साल 14 फरवरी को शादी हुई थी। बताया जाता है कि तीन माह पूर्व मतेली खेमचंद पंचायत के आझोकोपा पासवान टोली में शादी हुई थी। लेकिन शादी के तीन माह बाद ही उसकी पत्नी की मांग का सिंदूर धूल गया।



Post a Comment