Top News

शिक्षा ब्यवस्था पर बात करने के बजाय शिक्षा मंत्री बागेश्वर बाबा राम चरित्र मानस पर बात करते है: पीके

 वैशाली/सिटी हलचल न्यूज़

जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली के महुआ प्रखंड में मीडिया संवाद के दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त है, लेकिन बिहार के शिक्षा मंत्री शिक्षा पर बात करने के बजाए कभी रामचरित्रमानस तो कभी बागेश्वर धाम पर टिप्पणी कर रहे हैं। बिहार में कोई आ रहा है


उससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए, बागेश्वर बाबा आ रहे हैं वो आयें और उनके मनाने वाले श्रद्धालु जाएं, आप को नहीं जाना है, तो नहीं जाएं। लेकिन आप विवाद इसलिए पैदा कर रहे हैं ताकि समाज को इन मुद्दों पर विभाजित किया जाए और उसका राजनैतिक फायदा उठाया जा सके। पूरे बिहार में शिक्षक आंदोलित है, लेकिन शिक्षा मंत्री उस पर बात नहीं कर रहे हैं

स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो रही है उस पर आप बात नहीं कर रहे हैं, 3 साल की डिग्री 5 साल में मिल रही है इसे पर भी बात नहीं कर रहे हैं वो बात कर रहे हैं बागेश्वर धाम की, क्योंकि कोई ना कोई मुद्दा तो उनको उठाना है, जिससे जनता को बांटा जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post