फलका/चाँद बहार
कटिहार: फलका थाना क्षेत्र के सालेहपुर ग्राम निवासी जियाउद्दीन साह ने फलका थाना में आवेदन देकर 10 व्यक्तियों पर जान मारने कि इरादा से मारपीट करने व घर में लूटपाट एवं 30 हजार रुपये नगद लेकर चले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़ित ने आवेदन में लिखा है कि सोमवार को करीब 9:00 बजे रात में अपना घर पर था
तभी अचानक चकला कुआं ग्राम निवासी कुछ लोग हथियार से लैस होकर गाली-गलौज करते हुए मेरा घर घुस कर मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान में मोहम्मद रुस्तम लोहे के रड से प्रहार किया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। और जब मेरी पत्नी बचाने आई तो आरोपियों ने पत्नी के साथ भी मारपीट किया
इसी क्रम में घर में रखे दो सिलाई मशीन , इंटरलॉक मशीन व पर्स में रखा नगद 30 हजार, बर्तन, गेहूं समेत सारा सामान लेकर चले जाने का आरोप लगाया है।मामले में थाना अध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



Post a Comment