Top News

बायसी राजद विधायक ने ईद मिलन समारोह का किया आयोजन

बायसी/मनोज कुमार

पूर्णियाँ: बायसी के राजद विधायक सैय्यद रुकनुद्दीन अहमद के कार्यालय में बायसी एवं डगरूआ के हजारों लोगों कार्यकर्ता एवं विधायक के चाहने वाले पहुंचकर ईद मिलन समारोह को संपन्न किया बताते चलें कि ईद मिलन समारोह का शुरुआत कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा बायसी विधायक के साथ हाथ मिलाकर और गले मिलकर हुई वही इस मौके पर बायसी विधायक सैय्यद रुकनुद्दीन ने


बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी जाति समुदाय के बायसी एवं डगरूआ के सभी 35 पंचायतों के राजद कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि एवं अन्य आमजन शामिल हुए और सभी एक दूसरे से गले मिलकर आपसी प्रेम और भाईचारे को बरकरार रखने की बातें कही और एक छत के नीचे मिलकर सेवइयां और खाना खाकर रिश्ते को मजबूत करने का संकल्प लिया इस

मौके पर बायसी राजद प्रखंड अध्यक्ष अब्दुर राजिक, प्रखंड प्रमुख इम्तियाज आलम, मुखिया प्रतिनिधि जाहिर आलम, सैय्यद समसुद्दीन,रहमत हुसैन, पप्पू आलम, मोहम्मद अशजद रजा शाहनवाज आलम, डगरूआ प्रखंड प्रमुख रितेश कुमार, उपप्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर,राजद प्रखंड अध्यक्ष महबूब आलम, मुख्तार आलम आदि शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post