Top News

पूरन देवी मंदिर से आज निकलेगी धर्म जागरण यात्रा

 


भरगामा/सिटी हलचल न्यूज़

अररिया: धर्म जागरण समन्वय के तत्वावधान में प्रतिवर्ष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं। हर वर्ष हरिहरनाथ-मुक्तिनाथ सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन होता है। इस यात्रा की पूरक यात्रा बिहार के 10 धार्मिक स्थलों से निकलकर अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण एवं धार्मिक स्थलों में पूजा अर्चना करते हुए हरिहरनाथ होते मुक्तिनाथ धाम को जाएगी।दिनांक 4 मई को पूर्णिया के मां पूरण देवी मंदिर से एक यात्रा निकलेगी।यात्रा कृत्यानंद नगर, चंपानगर


कालाबलुवा,रानीगंज, भरगामा,छातापुर होते हुए सिमराही में पहला पड़ाव होगा।भरगामा स्थित मध्य विद्यालय के बगल वाले मैदान में एक बजे दिन में  धर्म सभा का आयोजन किया गया है।इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यात्रा का उद्देश्य आम जनों में सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना विकसित करना है

बैठक में धर्म जागरण समन्वय के प्रांत सह संयोजक विजय यादव, मुखिया प्रतिनिधि दीपक कुमार मुन्ना , मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, बजरंग दल के राकेश रंजन परिहार,पैक्स अध्यक्ष सूरज सिंह , प्रखंड संयोजक अशोक यादव,प्रकाश झा ,शेखर यादव ,मिथिलेश भगत आदि थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post