Top News

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 551 कुंवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा




कोढ़ा/शंभु कुमार 

कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत खेरिया पंचायत के वार्ड15 मवैया गांव में हनुमान शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना व हनुमान जी के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुंवारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कि मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि गौरव पासवान,जिला परिषद् अध्यक्ष रश्मि सिंह,मंडल अध्यक्ष भाजपा मनोज सिंह, पुर्व मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी, महामंत्री रमन झा,ने भी शामिल होकर इस शिवलिंग स्थापना व हनुमान प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया।

वही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंडल अध्यक्ष ने बताया कि कलश शोभायात्रा में 551 कुंवारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई है जिसमें कि शोभायात्रा खेरिया पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा करती हुई जय हनुमान व जय शिवशंकर की जयघोष करते हुए भ्रमण किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post