Top News

दंपत्ति लूटकांड का उद्भेदन 2 अपराधी गिरफ्तार लूटी गई गाड़ी बरामद

पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

के.नगर थाना अन्तर्गत जानकीनगर से शादी समारोह से लौट रहे दंपत्ति से चार पहिया वाहन लूट कांड का पूर्णियाँ पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई टाटा टियागो कार को बरामद करते हुए दो (02) कुख्यात अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है।बता दे कि 4 दिन पूर्व रात्रि समय करीब 01:30 बजे तीन (03) अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा गोकुलपुर नहर सरसी /के नगर बॉर्डर के पास एक उजले रंग के टाटा टैगोर गाड़ी से एक ग्रे रंग का टाटा टियागो गाड़ी लूट लेने की घटना को अंजाम दिया गया था


घटना की सूचना मिलते ही के नगर थाना पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय महोदय, पूर्णिया के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, श्री पुष्कर कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिसके सदस्य थानाध्यक्ष के नगर मुकेश कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष मधुबनी टीओपी मनीष चंद्र यादव एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे

गठित पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान एवं मानवीय साक्ष्य संकलन के आधार पर आज दिनांक-01.05.2023 को कांड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में प्रयुक्त टाटा टैगोर कार एवं घटना में शामिल दो(02)कुख्यात अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी करते हुए मधेपुरा जिला से लूटी गई टाटा टियागो कार बरामद कर लिया गया है। घटना के समय उपयोग में लाने वाला मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया है।घटना में शामिल अन्य अपराध कर्मी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post