अमौर/सनोज कुमार
पूर्णियां:अमौर प्रखंड के पंचायत जनप्रतिनिधियों का भत्ता भूगतान नहीं होने से मुखिया, वार्ड सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों ने आक्रोश जताया है। जानकारी के अनुसार मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष गुलाम अजहर, मुखिया व प्रतिनिधि अरसद हुसैन, नियाज अहमद, अब्दुल कुद्दुस, तोहीद आलम शाहबुद्दीन आलम मुख़्तार आलम एनायत इकबाल खान उर्फ लाल खान पंचायत समिति सदस्य व प्रतिनिधि नियाज़ आलम मुकुंद यादव रमेश कुमार जाकीर आलम सहित दर्जनो जनप्रतिनिधियों ने बताया कि आज डेढ साल बितने जा रहा है
।अभी तक हमलोंगो का भत्ता भूगतान विभाग के लापरवाही के कारण नहीं किया गया है। इतना ही नहीं पांच साल पूर्व के जनप्रतिनिधियों का भी कई महीनों का भत्ता भुगतान नहीं हो पाया है। जबकि एक तरफ पंचायत के सरपंच का भत्ता भुगतान हो गया। दूसरी तरफ अभी तक हम लोगों का भुगतान नहीं किया गया है।विभाग द्वारा फिर हम लोगों के साथ ऐसा सौतेलापन व्यवहार क्यों, जबकि चुनाव बीतने के डेढ़ वर्ष से अधिक हो चुका है वहीं दूसरी और मानदेय भी बहुत कम मिलता है फिर भी समय नहीं मिलने पर इन लोगों में आक्रोश है जनप्रतिनिधि ने बताया कि भत्ता स- समय मिलने पर बड़ी सहूलियत होगी।


Post a Comment