Top News

एयरपोर्ट अब प्रखंडवासियो की भी बनी माँग, आज अमौर में धरना

 



अमौर/सनोज कुमार



पूर्णियां:अमौर प्रखंड मुख्यालय बाजार में पेंशनर समाज ने पूर्णियां एयरपोर्ट निर्माण को लेकर बैठक आयोजित  किया। बैठक के दौरान कहा कि एयरपोर्ट फ़ॉर पूर्णिया एक मुहिम बन चुकी है, जब तक पूर्णिया में एयरपोर्ट चालू नहीं किया जाएगा तब तक ये मुहिम जारी रहेगी। सभी की मांग है कि पूर्णिया में एयरपोर्ट चालू होना चाहिएं, एयरपोर्ट पूर्णिया में नही चालू होना, कहीं न कहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता है। इस ओर केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक की नजर नही पड़ रही है। एआईएमआईएम नेता सह जिला परिषद शाहबुज्जमा उर्फ लड्डू ने कहा कि एयरपोर्ट चालू नही हुआ है तो


इसमें सरासर गलती राज्य सरकार की है। राज्य सरकार नहीं चाह रही है कि पूर्णिया में एयरपोर्ट बने। पूर्णिया में एयरपोर्ट बन जाने से सभी को सुविधा मिलेगी। घंटों का सफर मिनटों में होगा। भाई अबु कैश ने कहा कि पूर्णिया में एयरपोर्ट बनने के बाद आसपास के 12 जिले के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। हालांकि एयरपोर्ट की मांग को लेकर हजारों बुद्धिजीवियों, महिलाओं, युवाओं, चिकित्सकों, व्यापारियों, स्थानीय नेताओं ,अधिवक्ताओ ने कई मर्तबा मांग रखीं हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post