Top News

ओडियो वायरल मामले में एसपी ने ओपी अध्यक्ष पूर्णिमा सहित चौकीदार को किया सस्पेंड



पूर्णिया विकास कुमार झा

अकबरपुर ओपी अध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी एवं अकबरपुर ओपी में ही कार्यरत चौकीदार सुभाष पासवान की थाना में आने वाली आवेदन में बतौर नज़राना वसूली जाने वाली राशि के हिसाब किताब का ओडियो वायरल होने के बाद पूर्णिया पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद के द्वारा तत्काल धमदाहा एसडीपीओ रमेश कुमार को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था,


 प्रथम दृष्टया जांच में दोषी पाए जाने पर ओपी अध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सहित चौकीदार सुभाष पासवान को एसपी आमिर जावेद ने निलंबित कर दिया है।मामले को लेकर बताया जा रहा है, अकबरपुर ओपी में पदस्थापित चौकीदार सुभाष पासवान अकबरपुर ओपी में बतौर मुन्सी के रूप में भी कार्य करते हैं,


 जिसके कारण पीड़ितों के द्वारा आवेदन मुन्सी सुभाष पासवान के पास ही लेना जाना होता था, जिसमें वह हर आवेदन पर दो से चार हज़ार लेते थे।इसी का जब हिसाब मुन्सी सुभाष पासवान के द्वारा ओपी अध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी को दिया जा रहा था, जिसमें किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा इस बातचीत का अंस रिकार्ड करके वायरल कर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post