Top News

मोकामा में राजद की नीलम देवी जीती तो गोपालगंज में भाजपा की कुसुम देवी

 


पटना/सिटिहलचल न्यूज़

बिहार में हुए उपचुनाव में मोकामा सीट से राजद की नीलम देवी ने जीत दर्ज की तो वही गोपालगंज में बीजेपी ने बाजी मारी है। राजद उम्मीदवार नीलम ने अपनी प्रतिद्वंदी भाजपा के सोनम देवी को कुल 21000 वोटों से मात दी। तो वहीं गोपालगंज में बीजेपी की कुसुम देवी ने राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्त को करीब 2 हजार वोटों से हराया।


बता दें कि नीलम देवी पूर्व विधयक अनंत सिंह की पत्नी है. मोकामा सीट से कुल 6 उम्मीदवार मैदान में थे। ये सीट विधायक अनंत सिंह को आर्म्स एक्ट में दोषी ठहराए जाने के बाद से खाली थी। वही गोपालगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी को बीजेपी से हार का सामना करना पड़ा है।


गोपालगंज जिला आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का गृह क्षेत्र है। महागठबंधन में शामिल जेडीयू-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों द्वारा प्रचार करने पर भी गोपालगंज में आरजेडी उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा।

Post a Comment

Previous Post Next Post