Top News

भारतीय हरि एकता महासंघ का एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित,लोगों को किया गया जागरूक।



मो मुस्तकीम / कदवा।

कदवा प्रखंड क्षेत्र के भर्री में भारतीय हरि एकता महासंघ का एक महासभा आयोजित किया गया। जिसमें समाज के लोगों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। इस दौरान कदवा प्रखंड के पूर्व प्रमुख पारस कुमार राय ने सभा को संबोधित किया उन्होंने लोगो को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया।


उन्होंने समाज में सभी को एक दूसरे के साथ आपसी भाईचारे के साथ कैसे रहना हैं और मदद करना है इस पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर जगदीश प्रसाद राय,ललित राय, विनोद राय ,परमेश्वर राय, पप्पू राय,अशोक प्रियदर्शी, भागीरथ राय उपेंद्र कुमार राय,गोपाल कृष्ण राय, राजकुमार राय, संजीव कुमार राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post