Top News

जान जोखिम में डाल हर हो रहा ओवरलोड नाव का परिचालन , लोगों ने फेरी सेवा चालू करने की मांग



मनिहारी/संवादाता:मो०जैद 

ओवरलोड नावों का परिचालन कई बार दुर्घटनाओं का कारण बन चुका है लेकिन अब भी लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं। ओवरलोडेड नावों का परिचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रशासन  के मनाही के   बावजूद ज्यादा मुनाफे के चक्कर में संचालकों द्वारा लोगों की जान की परवाह किए बगैर ओवरलोड नावों का परिचालन किया जा रहा है।रविवार को इसका नजारा  मनिहारी गंगा में देखने को मिला। मनिहारी के मस्जिद  घाट पर मनिहारी से साहेबगंज की तरफ नाव सवारियों से ओवरलोडेड थी, नाव में सवार लोग भी अपनी जान की परवाह किए बगैर यात्रा कर रहे थे।


नाव संचालक को भी ना तो प्रशासनिक आदेश का डर प्रतीत हो रहा था और ना ही लोगों की जान की परवाह,नाव पर सुरक्षा मानकों का पालन भी नहीं किया जा रहा था। ना ही किसी तरह की लाइफ सपोर्ट जैकेट का उपयोग किया जाता है । वही क्षमता से अधिक लोगों को बैठा कर ले जाया जाता है। जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है और इससे कई लोगों की जान भी जा सकती है। हाल ही मे कई जगहों पर ऐसी घटना  देखने को मिली है।देखा जाए तो यह मनिहारी घाट बहुत महत्वपूर्ण घाट है।यह दो राज्यों को जोड़ती है। लोग रिश्तेदारी व काम से आवाजाही करते हैं।


वही मौजूद यात्रियों ने कहा कि  फेरी सेवा चालू नहीं होने के कारण। नाव से यात्रा करने को मजबूर हैं। हमेशा डर लगा रहता है। वही उन्होंने मनिहारी प्रसाशन से मांग की बंद परे फेरी सेवा को जल्द से जल्द चालू करवा दिया जाए। ताकि हमलोग को आवाजाही में कोई परेशानी नहीं हो

Post a Comment

Previous Post Next Post