Top News

सौरीया में आखरी सोमवारी पर शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक।



पूनम कुमारी/डंडखोरा।

सावन के आखरी सोमवारी के मौके पर सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का तांता देखने को मिला। इसी कड़ी में डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सौरीया शिव मंदिर में भोले के भक्तों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर सौरीया शिव मंदिर में जिलाभिषेक किया और बड़े ही श्रद्धा भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना किया। 


कहा जाता है कि सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उसकी मनोकामना को पूर्ण करते हैं। खासकर सावन महीने में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना भक्तों द्वारा की जाती है सावन के आखिरी सोमवारी पर भक्त भी मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना किया। इस दौरान सौरीया शिव मंदिर में महिला शिव भक्तों द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।

1 Comments

Post a Comment

Previous Post Next Post