Top News

नेपाल पुलिस ने सिटी रिक्शा में 61 किलो गांजा किया बरामद

अजय प्रसाद/जोगबनी

अररिया: भारत नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी से सटे नेपाल के विराटनगर से इन दिनों गांजा की तस्करी धड़ल्ले से की जा रही है। जानकारी अनुसार विराटनगर महानगरपालिका 14 स्थित जतवा के समीप नेपाल बीओपी रानी पुलिस ने 61 किलो गाजा बरामद किया है


बुधवार की दोपहर एक सिटी रिक्शा को 01 थ 4610 नेपाली नंबर पर 3 बोरा लोड कर जा रहा था। जिसमे जांच किया तो 61 किलो गांजा बरामद किया गया। हालांकि जांच करने के क्रम में सिटी रिक्शा के चालक फरार हो गया जिसकी खोजबीन जारी है

इस संबंध में मोरंग पुलिस के प्रवक्ता दीपक श्रेष्ठ ने जानकारी दिया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि एक सिटी रिक्शा से कपरा के आर में गाजा को भारतीय सीमा पार ले जा रहा है, जिसके आधार पर जतवा के समीप एक सिटी रिक्शा की जांच किया तो 61 किलो गांजा बरामद किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post