Top News

प्रेम प्रसंग में घर से गायब युवती का शव कटिहार से बरामद, हत्या का आरोप

पूर्णिया/मनोज कुमार

कटिहार जिले के तेलता थाना बालूगंज गाँव मे पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र से गायब एक नाबालिग युवती का शव बरामद किया गया है। युवती अपने प्रेमी के साथ विगत 2 महीने से लापता थी। घटना की सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुँचकर युवती के प्रेमी और उसके परिजन पर हत्या का आरोप लगाया है।बायसी थाना क्षेत्र के हाथीबंधा गांव वार्ड नंबर दो निवासी मोहम्मद अफसर ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन को कुम्हरवा मदरसा टोला निवासी मोहम्मद मंसूर का बेटा इकबाल 2 माह पूर्व प्रेम जाल में फसाकर लेकर दिल्ली भाग गया था


इसके बाद लड़के ने कटिहार जिले के तेलता थाना के अंतर्गत बालूगंज गांव स्थित अपनी मौसी के घर पर नाबालिग को रखा। इस बात की जानकारी लड़की के घरवालों को मिली पूरा परिवार लड़के के मौसी के घर पहुँच गया। मगर वहाँ युवती का शव बरामद हुआ। लड़की के भाई का आरोप है कि लड़का पूर्व से ही शादी शुदा था रात में इसकी हत्या कर दी गई


वही ग्रामीणों का कहना था कि लड़की फंदे से झूल रही थी। हल्ला करने पर ग्रामीण जुटे जिसका वीडियो भी बनाया गया है। वही घटना की सूचना पाकड़ तेलता थाने की टीम पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौप दिया है। वही परिजन के बयान पर अग्रसर कार्यवाई में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post