Top News

करंट लगने से डीबीएल कंपनी के मजदूर की मौके पर हुई मौत

 


मो० ज़ैद/ मनिहारी् 


कटिहार के नारायणपुर स्कूल के समीप पुल निर्माण कार्य चल रहा है,जिसमें कि बिजली की तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक का नाम सुनील सहनी, उम्र 43 वर्ष, पिता रघु सहनी है। जो कि भागलपुर का निवासी है। वहीं इस घटना के बाद मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों के मदद से उसे मनिहारी अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



 इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों एवं मजदूरों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण कार्य में डीबीएल कंपनी द्वारा काफी अनियमितता बरती जा रही है। जिसका यह आज जीता जागता उदाहरण है। स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने बताया कि डीबीएल कंपनी में यह मजदूर काम करता था। हम कंपनी से अपील करेंगे कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए वहीं इस घटना के बाद इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है इसके बाद परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post