Top News

आजमनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मेघनाथ यादव हत्या कांड में दो शूटर सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल,सुपारी किलर ने दिया था घटना को अंजाम



आजमनगर/सिटी हलचल संवाददाता

आजमनगर थाना क्षेत्र में मेघनाथ यादव हत्या कांड दिन दहाड़े पूजा करने जा रहे दंपति पर चलाई गई थी।गोली मेघनाथ यादव की मौत मौके पर हो गई थी।घटना बीते 2 जुलाई की अल सुबह घटित हुई थी।आजमनगर पुलिस तत्परता दिखाते हुए मेघनाथ यादव हत्या कांड में लाइनर की भूमिका निभाने वाले सुरेश यादव तथा लक्खी देवी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार सुरेश यादव की निशानदेही पर हत्या कांड से जुड़े अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कटिहार पुलिस कप्तान जितेंद्र कुमार द्वारा गठित पुलिस टीम दिल्ली पहुंची जहां दिल्ली की गलियों में खाक छान हत्या कांड के दो नामजद अभियुक्त प्रदीप यादव,राजेश यादव को गिरफ्तार कर दिल्ली से आजमनगर लाया गया।दोनों आरोपी के निशानदेही पर आजमनगर पुलिस दो सुपारी किलर कटिहार जिला के बरारी थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवा मंडल तथा भागलपुर नारायणपुर के रहने वाले नीरज शर्मा को दो घटना को कारित करने वाले शूटर हैं।इनकी गिरफ्तारी कटिहार स्टेशन से की गई है।गौरतलब हो कि बहनोई के द्वारा साले मेघनाथ यादव की हत्या कराने की साजिश रची गयी थी।


पुलिस अनुसंधान के दौरान पुलिस को कई सुराग हाथ लगे थे।अनुसंधान क्रम में आजमनगर पुलिस साले की हत्या कराने में मुख्य आरोपी बनाए गए बहनोई निरंजन यादव की अहम भूमिका निभाने में किए गए तंत्र के इस्तेमाल की खोजबीन जारी है।थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया मेघनाथ हत्या कांड में सुपारी किलर का इस्तेमाल करने के लिए ₹20लाख में तय हुई थी।हत्या से पूर्व ₹5लाख सुपारी किलर को दे दी गई थी। शेष राशि लेने के लिए सभी सुपारी किलर कटिहार आए हुए थे।


हत्या कांड के नामजद आरोपियों की निशानदेही पर दो सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया गया है।जब कि अन्य एक सुपारी किलर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।उधर दूसरी ओर पुलिस को मिली अपार सफलता के बाद आजमनगर के गलियों में आजमनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा की काफी चर्चा हो रही है।लोगों ने राजीव कुमार झा को एक सफल थानाध्यक्ष बता रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post