Top News

गया जिला पंच सरपंच संघ के बैनर तले 11 सूत्री मांग को लेकर दिया गया विशाल धरना

 

 गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट
गया जिले के  गांधी मैदान धरना स्थल पर जिला  पंच सरपंच संघ की ओर से सुबह  ग्राम कचहरीओ को सुविधा संपन्न बनाने हेतु राज्यव्यापी महा धरना के तहत एक दिवसीय धरना दिया गया । धरना में सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सरपंच उपसरपंच पंचगन शामिल थे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मंचासीन कर रहे  थे । जनसंख्या के आधार पर वेतन भत्ता पेंशन सुरक्षा व्यवस्था स्वास्थ्य एवं पूर्व बीमा सुविधा देने की मांग कर रहे थे । इसके अलावा ग्राम कचहरी ओं में चौकीदार ग्राम रक्षा दल आदेशपाल अमीन कंप्यूटर ऑपरेटर की मांग सहित कुल 11 सूत्री मांग कर रहे थे धरना का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार मोहम्मद जफर खान,  महेश कुमार सुमन कर रहे थेधरना नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार उपाध्यक्ष मोहम्मद जफर खान उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उपाध्यक्ष महेश कुमार सुमन कर रहे थे जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार सुमन ने बताया कि 11 सूत्री मांगों की प्रतिलिपि जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को सौंपी गई है ।


Post a Comment

Previous Post Next Post