जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने श्राद्धकर्म हेतु किया मदद

 


कोढ़ा/शंभु कुमार 

कटिहार जिले के कोढा  नगर पंचायत के महादलित टोला वार्ड नंबर 7 के निवासी स्वर्गीय शत्रुघ्न ऋषि की माता की लंबी बीमारी की वजह से निधन हो गई थी। जिसके श्राद्ध कर्म हेतु जदयू प्रखंड अध्यक्ष धीरज सिंह ने मसोमात तुन्नी देवी के आवास पर जाकर श्राद्ध कर्म हेतु आर्थिक सहायता प्रदान कर मदद किया।


साथ ही साथ पिडित परिवार को इस दुख की घड़ी में  ईश्वर सहन शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर  से प्रार्थना कर पिडित परिवारजनों को ढांढस बंधाया ।वहीं इस मौके पर मसो •कमलेश्वरी देवी मसो • रजिया देवी, छोटू ऋषी मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post