पूर्णियाँ /सिटीहलचल न्यूज़
जिलान्तर्गत धमदाहा विधानसभा क्षेत्र अधीन के० नगर प्रखंड के गणेशपुर -परोरा ग्राम में एथेनॉल प्रोत्साहन नीति के तहत नवनिर्मित एथेनॉल उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन आगामी 30 अप्रैल 2022 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से संपन्न होगा| जिसमें बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन भी उपस्थित रहेंगे |उक्त बातें की जानकारी बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने दी
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल एवं सक्षम नेतृत्व में उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के सकारात्मक अथक प्रयास से पूरे बिहार में पहला एथेनॉल उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन धमदाहा विधानसभा अन्तर्गत के० नगर प्रखंड से होगा जो पूर्णियाँ जिला समेत धमदाहा विधानसभा वासियों के लिए गर्व की बात है और यह एक ऐतिसाहिक कदम साबित होगा|उन्होंने कहा कि एथेनॉल को बनाने के लिए गन्ना, मक्का आदि का इस्तेमाल किया जाता है| पूर्णियाँ जिला में मक्का फसल व्यापक पैमाने पर होता है| एथेनॉल की मांग बढ़ने के कारण मक्का फसल का सर्वाधिक खपत होगा| जिससे मक्का किसानों को ओने -पोने दाम पर फसल बेचने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेग
उनके फसलों का ससमय उचित मूल्य मिलेगा जो किसानों की समृद्धि का भी कारक बनेगा | उन्होने कहा कि जितना एथेनॉल किसानों के लिए फायदेमंद है उतना भी पर्यावरण हितेषी है| यह वायु प्रदूषण काम करने में भी सक्षम है |मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन जब पूर्णियाँ स्थित मेरे आवास पर पधारे थे तो उन्होंने वादा किया था कि अगर बिहार में एथेनॉल उत्पादन का शिलान्यास होगा तो सर्वप्रथम पूर्णियाँ में ही होगा अब वह वादा मूर्त रूप लेते दिख रहा है| जो मेरे लिए हर्ष की बात है |मंत्री लेशी सिंह ने एथेनॉल उत्पादन प्लाट के उद्घाटन के लिए अपने व्यस्ततम समय निकालकर मेरे विधानसभा क्षेत्र पदार्पण के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट किया है |