Top News

जनता दरबार में तीन मामलों का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन

फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट

कटिहार: शनिवार को फलका थाना परिसर में भूमि विवाद मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष उमेश पासवान एवं अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार ने संयुक्त रूप से की। आयोजित जनता दरबार में तीन मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। थाना अध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि आयोजित जनता दरबार में तीन मामलों में सुनवाई की गई


जिसमें दोनों पक्षों की आपसी सहमति एवं जरूरी कागजातों की जांच के उपरांत सभी मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। थाना अध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि आयोजित जनता दरबार में 4 नए आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। जिसमें सुनवाई हेतु दोनों पक्षों को नोटिस निर्गत करने में का निर्देश दिया गया है। वहीं अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार ने बताया कि जनता दरबार के आयोजन से भूमि विवाद मामले में बहुत हद तक कमी आई है

क्योंकि जनता दरबार में दोनों पक्षों के जरूरी कागजात के जांच पड़ताल करते हुए तथा दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद उचित न्याय दी जाती है। मौके पर अंचल लिपिक रामकृष्ण झा, साक्षर सिपाही रुदल प्रसाद यादव, कुमार हर्षवर्धन, मो० सोनू आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post