Top News

पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची से किया दुष्कर्म अस्पताल में भर्ती

कटिहार से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

कटिहार: रौतारा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ शादीशुदा पड़ोसी बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। घटना थाना क्षेत्र के विनोदपुर शाह टोला क्षेत्र की है। बच्ची को परिजनों ने इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है


पिड़ित परिवार ने बताया कि संध्या गांव के ही शाह आलम ने बच्ची को बहला-फुसलाकर मकई के खेत में ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।  घटना के बाद बच्ची रोती चिल्लाती अपने परिजन के पास पहुंची और पीड़ित बच्ची ने अपने साथ हुई घटना को लेकर परिवार के लोगों को बताया। घटना की सुचना परिजनो ने गाँववालो को दी। फिर ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई करते हुए रौतारा थाना को सौप दिया। वहीं पीड़ित बच्ची को कटिहार सदर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है


वही सदर अस्पताल की डॉक्टर डॉ रश्मि ने कहा- कम उम्र की नाबालिग लड़की के मिसबिहेब और पेन की शिकायत के साथ आयी है। जिसकी जांच की गयी है, रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा हो पायेगा।पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि बलात्कारी युवक की पहचान कर पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामला रौतरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत से जुड़ा है। जहां पीड़ित नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post