Top News

दुर्घटना से बची इंटरसिटी एक्सप्रेस इंजन में लगी आग 1 की मौत

कटिहार से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट

कटिहार: सिल्लीगुड़ी से कटिहार आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होते होते बची। देर रात ट्रैन की चपेट में एक बाइक सवार आ गया जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। वही इंजन में बाइक फसने से इंजन में आग लग गई। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई


बताया जाता है कि झौवा स्टेशन से पूर्व रेलखण्ड अर रात्रि बाइक सवार पटरी पार कर रहा था। अचानक पटरी में बाइक फस जाने से बाइक आगे नहीं बढ़ पाया और बाइक सहित बाइक सवार पटरी पर गिर गया। वही कटिहार इंटरसिटी ट्रैन वहाँ पहुँच गई और बाइक सहित बाइक सवार को रौंद दिया। वही घटना में बाइक आगे इंजन में फस गया और उसमें आग लग गई। फिर धीरे धीरे आग इंजन में लग गई। फिर ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से फायर सिलेंडर के द्वारा आग पर काबू पाया गया


हादसे की सूचना मिलते ही कदवा और आजमनगर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँच कर जाँच कर रही है। वही बाइक के नम्बर प्लेट से मृतक की पहँचान की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post