वैशाली से लाल बाबू महतो की रिपोर्ट
वैशाली : जंदाहा प्रखंड के राजद प्रखंड कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओं द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में राजद व अन्य लोगों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कर्पूरी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने उन्हें नमन किया।वही महनार विधायिका वीणा सिंह ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन की और उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी जन जन के नायक थे। उन्होंने राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में अहम योगदान दिया है उनके द्वारा बताए गए मार्गों को पर चलने से ही देश व समाज का सर्वांगीण विकास संभव है
इनके जीवन से हम सबों को प्रेरणा लेने की जरूरत है अपने हक व अधिकार के लिए लोगों को आगे आना होगा। तभी देश व समाज का विकास होगा। कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों, पिछड़ों व महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्य किए हैं।उनका जीवन अनुकरणीय है कर्पूरी ठाकुर सामाजिक समता के प्रवल योद्धा थे। उन्होंने बिहार में विषमता, सामंतवाद, पूंजीवाद और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध अनवरत संघर्ष किया। जिसके लिए ही उन्हें जननायक की उपाधि दी गई। वहीं उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों के रहनुमा बनकर सदैव उनकी सेवा में लगे रहे
शोषित व वंचितों के अधिकार के लिए संघर्षरत भी रहे है। इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता पुलिस राय, राजद के प्रधान महासचिव भोला राय, मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवजी साहनी, कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णनंदन साहनी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर,युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राय, कुंदन साह, अखिलेश शर्मा, विद्यासागर सिंह, बहसी पंचायत के मुखिया राखी कुमारी,अखिलेश राय, पंकज कुमार गुप्ता, आदि राजद के सच्चे सिपाही उपस्थित थे।
Post a Comment