कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट
कुरसेला। स्टेट हाइवे पर नया चौक के समीप मंगलवार की रात 11 हजार भोल्ट के बिजली का तार टूट कर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर पर गिर गया। जिसके कारण ट्रैक्टर में बिजली का करंट दौड़ गया। जिसमें ट्रैक्टर का सभी टायर जल गया। बताया गया कि कुरसेला से चांदपुर की ओर जा रही इंगल लगी अज्ञात ट्रक के ठोकर से तार टूटकर गिर गया
ट्रैक्टर मालिक झिंगुर शर्मा ने बताया कि ट्रक से टूट कर उनके ट्रैक्टर पर बिजली का तार गिर गया। जिसमें ट्रैक्टर का सभी टायर जलने से उन्हें हजारों की क्षति हुयी है। ट्रक से बिजली का तार टूटने के कारण 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहा। बुधवार की सुबह तार मरम्मती के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सका।
Post a Comment