अररिया से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट
अररिया: जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व की प्रगति एवं उपलब्धि को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित परमान सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य की उपलब्धि के साथ-साथ पूर्व बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन को लेकर संबंधित पदाधिकारी से गहन समीक्षा की गई।
बैठक में वाणिज्य कर (VAT एवं GST), जिला परिवहन, जिला खनन, निबंधन, राष्ट्रीय बचत, माप-तौल, विद्युत प्रमंडल अररिया, मत्स्य, वन, कृषि, जल संसाधन विभाग एवं संबंधित विभाग का वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध वर्तमान माह तक कि उपलब्धि एवं प्रगति को लेकर विभागवार समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व द्वारा बताया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध जिला अवर निबंधक अररिया से 77.00, अवर निबंधन फारबिसगंज से 59.70, अवर निबंधन जोकीहाट 69.60, नगर परिषद अररिया 47.90, विधुत प्रमंडल अररिया से 59.28 प्रतिशत उपलब्धि हासिल हुआ है। इसी प्रकार अन्य विभागों की उपलब्धि की विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
जिस विभाग की प्रगति संतोषजनक नहीं पाया गया, उसे जिलाधिकारी द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना सुनिश्चित करें। जल जीवन हरियाली अभियान के तहत चिन्हित सरकारी पोखर एवं तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्देश सभी अंचल अधिकारी को दिया गया। अपर समाहर्ता को इसकी नियमित समीक्षा करेंगे। साथ ही साथ अतिक्रमित सरकारी पोखरों एवं तालाबों पर बसे लोगों को नियमानुसार क्रय नीति के तहत वैक्लपिक स्थलों पर बसाना सुनिश्चित करें। संबंधित अंचलाधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण हेतु चयनित भूमि की अभिलेख तैयार कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु समर्पित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे बैठक में आंनलाइन दाखिल खारिज, आंनलाईन भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र, परिमार्जन, भु-लगान, सैरात, बासगीत, भू-अतक्रमण, नीलाम पत्र, आफपरेशन भूमि दखल देहानी, अभियान बसेरा, राज्य सभा/लोकसभा/विधानसभा/विधान परिषद के लंबित आश्वासन/याचिका/प्रश्न की अद्यतन स्थिति, सीडब्लूजेसी, भूमिहीन थाना/ओपी के भवन निर्माण के लिए अन्तर्विभागीय भूमि हस्तांतरण/भू-अर्जन/लीज नीति पर भूमि की उपलब्धता, आंगबाड़ी केन्द्र भवन हेतु भूमि की उपलब्धता, पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता, अतिक्रमित सरकारी जलस्त्रोत/पोखर आदि की गहन समीक्षा की गई। भू लगान की समीक्षा के दौरान जिस अंचल की प्रगति संतोषजनक नहीं पाया गया उसे निर्धारित समय पर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निर्देशित किया गया। सैरातों बन्दोबस्ती की वसूली के संबंध में संबंधित डीसीएलआर को समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।
साथ ही साथ विभागीय वसूली वाले सैरातों का बंदोबस्ती नियमानुसार करने का निर्देश दिया गया। जमाबंदी की समीक्षा के दौरान काफी आवेदन लंबित रहने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर इसका निष्पादन हर हालत में करना सुनिश्चित करें जो मामला 2020 के लंबित हैं। उसका शत प्रतिशत निष्पादन हर हालत में करना सुनिश्चित करें।फारबिसगंज, भरगामा, नरपतगंज अंचलाधिकारी को अनुमंडल में कैम्प लगाकर ऑनलाइन मौटेशन के मामलों का निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में लगातार कार्य लापरवाही की बात सामने आने पर दो राजस्व कर्मचारियों के विरुद्ध प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को हिदायत दी गई की दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर, राजस्व प्रभारी श्री ओम प्रकाश, सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद थे।
Post a Comment