Top News

मास्क नहीं पहनने वालों से वसूला गया जुर्माना

फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट

कटिहार : कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए गुरुवार को कुर्सेला फारबिसगंज एस एच 77 पथ पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। मास्क चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालको व एक जगह से दूसरी जगह जा रहे मुसाफिरों से मास्क नहीं पहनने को लेकर निर्धारण जुर्माना वसूली गई। साथ ही आम नागरिकों को मास्क नहीं पहनने से होने वाले संभावित सुशपरिणाम बताते हुए मास्क पहनने हेतु प्रेरित भी किए


वहीं मास्क चेकिंग को लेकर बाजारों में हड़कंप का माहौल रहा। मास्क चेकिंग अभियान को देखते हुए कई लोग मास्क खरीद कर उपयोग किया। मास्क चेकिंग अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे प्रभारी राजस्व अधिकारी आरिफ हुसैन ने बताया कि तकरीबन 2 दर्जन से अधिक लोगों को जो बिना मास्क के घूम रहे थे उसका चालान काटा गया। उन्होंने बताया कि लगभग 25 लोगों से 50- 50 रुपये की दर से जुर्माना राशि के रूप में चालान काटा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post