लाल बाबू महतो कि रिपोर्ट
जंदाहा के रामावतार सहाय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में जारी रॉयल चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के आज फाइनल मैच में बिधौलिया क्रिकेट टीम ने रामपुर सुरेश चौक क्रिकेट टीम को पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया गुरुवार को रॉयल चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रामपुर सुरेश चौक बनाम बेदौलिया के बीच खेला गया ।
बेदौलिया की टीम ने टॉस जीतकर भी पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया तत्पश्चात रामपुर सुरेश चौक की टीम ने पहले खेलते हुए 14 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 94 रन बनाया जवाब में खेलने उतरी बेदौलिया की टीम ने 17 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर फाइनल मैच जीत लिया। कप वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जंदाहा थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक अजय कुमार द्वारा विजेता टीम वेद औलिया को विजेता कप प्रदान किया गया जबकि उपविजेता टीम रामपुर सुरेश चौक को पूर्व मुखिया एवं जदयू नेता मुकेश राय द्वारा उपविजेता कप प्रदान किया गया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बिधौलिया टीम के ब्रह्म कुमार को एवं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार रामपुर के राजा को दिया गया जबकि बेस्ट बॉलर का पुरस्कार रामपुर के मोहित कुमार बेस्ट फील्डर का पुरस्कार रामपुर के आलम को बेस्ट कीपर का पुरस्कार रामपुर के राजा को एवं बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार अरनिया के हिमांशु राज को दिया गया इस अवसर पर समाजसेवी डॉ अमरनाथ गुप्ता, पूर्व सरपंच गामा सिंह, पूर्व मुखिया सत्यनारायण चौधरी, भाजपा नेता रवि कुमार मोनू, कमेटी के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, कमेटी के मुख्य संरक्षक पूर्व मुखिया विकास कुशवाहा, रविंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह,राजू सिंह, दिलीप महतो, पंकज कुमार, अमित कुमार,उद्घोषक अनिल चैलेंजर, प्रिंस कुमार ,राजीव राम,दीपक कुशवाहा, धनपत सिंह, आदि गणमान्य मुख्य रूप से उपस्थित थे। मालूम हो कि जंदाहा में रॉयल चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन विगत 45 वर्षों से लगातार जारी होना बताया जाता है टूर्नामेंट के फाइनल मैच के अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
Post a Comment