मनोज कुमार की रिपोर्ट
पूर्णिया: बायसी थाना क्षेत्र के पुण्डाले गाँव मे मारपीट के क्रम में एक पक्ष को आश्रय देना एक परिवार को महंगा पड़ा। दबंग ने न सिर्फ दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की बल्कि आश्रय देने वाले के पूरे परिवार की भी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में 3 लोग को चोट आई है। इस बाबत पीड़ित संजय कुमार सिंह बायसी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने बताया कि नागेंद्र विश्वास और जवाहर लाल दास के बीच झगड़ा चल रहा था। जिसमे जवाहर लाल का परिवार नागेंद्र के परिवार के साथ मारपीट कर रहा था। इसी क्रम में बचने के लिए महिला उनके घर घुस गई। जिसपर विपक्षी को मारपीट करने से मना किया। जिसके बाद जवाहर लाल का पूरा परिवार आश्रय देने से नाराज हो गया और उसके पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी।
वहीं संजय कुमार सिंह द्वारा बायसी थाना में मारपीट, पैसा लूटने का आवेदन 5 लोगो के खिलाफ दिया है। बायसी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सुमन ने बताया कि आवेदन मिला है, जाँच के बाद कार्यवाई की जाएगी।
Post a Comment