Top News

डॉ कमर हासमी को मिला कोरोना वॉरियर्स सम्मान स्वास्थ्य मंत्री ने दिया अवार्ड

कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट

कुरसेला (कटिहार)। कोरोना काल में अभूतपूर्व योगदान निभाने वाले कुरसेला के दंत चिकित्सक डॉ कमर हाशमी को कोरोना वॉरियर्स सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस बाबत डॉ कमर हाशमी ने बताया कि रविवार को होटल पाटलिपुत्र कांटिनेंटल पटना में इंडियन डेंटल एसोसिएशन बिहार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बैठक में कोरोना काल के दौरान अभूतपूर्व योगदान देने वाले चिकित्सकों को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे एवं मेम्बर ऑफ लेजिस्लेटिव एसेम्बली देवेश कांत सिंह के द्वारा मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया


इस मौके पर आईडीए बिहार के सेक्रेटरी कुमार मानवेन्द्र व प्रेसिडेंट मोहित कुमार ने सभी वैसे चिकित्सक जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी सेवा भाव से पीछे नहीं हटे, उनकी तारीफ करते हुए विशेष रूप से सराहना की। गौरतलब है कि इन चिकित्सकों ने लॉक डाउन के दौरान मास्क, सैनीटाइजर, पका हुआ खाना, सूखा राशन, ऑनलाइन विडियो कंसल्टेशन, फ्री मेडिसीन वितरण, राहगीरों को रुपए देकर आर्थिक मदद की थी

इस सभी चिकित्सकों को कोरोना काल में अपना योगदान देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आभार व्यक्त किया। साथ ही आने वाली विकट परिस्थितियों में हर संभव समाज की सेवा के लिए तत्पर रहने की भी अपील की। सम्मान प्राप्त करने वालों में डॉ कमर हाशमी के अलावे डॉ तमहीद, डॉ शारिक, डॉ दानिश जमा, डॉ विशाल आनंद शामिल हैं। जाहिर है, एक छोटे से ग्रामीण परिवेश में रहने वाले डॉक्टर क़मर हाशमी को कोरोना वॉरियर्स का सम्मान मिलने से प्रखंड के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post