धमदाहा से सोनू कुमार झा कि रिपोर्ट
धमदाहा थाना अंतर्गत बरदेला पंचायत के तरौनी वार्ड नंबर 4 में टेम्पो चलाने के सीखने के क्रम में एक बच्चे की टेम्पो के अंदर दबकर मौत हो गई, वही 2 अन्य बच्चें मामूली रूप से चोटिल हो गए।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि तरौनी निवासी मंगोड़ी मुनि के यह एक रिश्तेदार अपना ऑटो लेकर आया था। मृतक 12 वर्षीय सोनू कुमार सहित कुछ बच्चे उस टेंपो में बैठकर घूमने निकला। तरौनी से निकल कर फुटकाही की ओर जाने के क्रम में तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। वहीं टेंपो पलटने से सोनू टेंपो के अंदर दब गया। टेम्पो में सवार दोनो लड़को ने टेम्पो को उठाने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो पाया। वही जब तक ग्रामीण आते तबतक सोनू की मौत हो चुकी थी
फिर भी परिजनों और कुछ गांव वालों की मदद से अनुमंडलिय अस्पताल लाया गया जहां डॉ कपिल के द्वारा मृत घोषित किया गया।।
Post a Comment