Top News

मम्मी जी एजुकेशनल चैरिटेबुल ट्रस्ट में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का त्योहार



गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट

बोधगया। क्रिसमस का त्योहार आपस में खुशियां बांटने का त्योहार है। इस अवसर पर छोटे-बड़ों का भेदभाव भूलकर लोग आपस में खुशियां मनाते हैं। उक्त बातें शनिवार को बोधगया प्रखंड के बगहा गांव में संचालित मम्मी जी फ्री बोर्डिंग स्कूल में आयोजित क्रिसमस समारोह को संबोधित करते हुए फ्रांसीसी समाजसेविका सह मम्मी जी एजुकेशनल चैरिटेबुल ट्रस्ट की निदेशक डॉ. जेने पेरे उर्फ मम्मी जी ने कही। उन्होंने कहा कि आपस में प्रेम और सहिष्णुता का संदेश देने वाले इस त्योहार को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।


इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत, बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सचिव एन. दोरजे, संस्था की निदेशक सह फ्रांसीसी समाजसेविका डॉ. जेने पेरे उर्फ मम्मी जी,   समाजसेवी मुन्ना पासवान, बोधगया स्थित वट लाओ मोनास्ट्री के भिक्षु प्रभारी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर पर अतिथियों का स्वागत शॉल व प्रतीक चिह्न भेंट कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने विद्यालय के छात्रों के प्रदर्शन को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने योगासन, कराटे सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी मुन्ना पासवान ने संस्था के क्रियाकलापों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। केक कटिंग कर बच्चों के बीच बांटे गए गिफ्ट्स

इस दौरान संस्था की निदेशिका मम्मी जी, रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी की अध्यक्षा ऋतु डालमिया ने विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्रों के साथ मिलकर केक काटा। केक कटिंग के बाद सांता क्लॉज के द्वारा विद्यालय के छात्रों के बीच गिफ्ट्स का वितरण किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post