Top News

आग लगने से चार लोगो का घर जलकर राख।

मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट

मधेपुरा : सिंगयान पंचायत के वार्ड आठ में रविवार को करीब एक बजे अचानक आग लगने से चार लोगो का घर जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगो के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। लेकिन तब तक चार लोगो का घर और सभी समान जलकर नष्ट हो गया। बताया गया कि श्याम सुन्दर यादव


गणेशी यादव, दिलीप यादव, भूपेन्द्र यादव का घर पूरी तरह जल गया। पीड़ित ने बताया कि बिजली शाॅट सर्किट होने से आग लगने की आशंका हो रही है। आग लगने लाखो की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सीओ मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि अगलगी की सूचना मिली है। कर्मचारी को भेजकर स्थल जांच करायेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post