मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट
मधेपुरा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओ ने रविवार को पड़वा नवटोल पंचायत के राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में शोकसभा का आयोजन किया। जिसमें तमिलनाडु के कन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित अन्य सैन्य अधिकारियो को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया। मौके पर अभाविप कार्यकर्ता आशीष कुमार आनंद ने कहा कि भारतीय सेना के सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका सहित सभी 11 सैन्य अफसर हमारे देश के रियल हीरो थे।उनके चले जाने से देश को अपूरणीय क्षति हुई है
जिसकी भरपाई करना असंभव है। जनरल बिपिन रावत वीर सैनिक थे। देश ने एक सच्चा वीर सपूत को खो दिया। मौके पर परिषद की पाठशाला संचालक नवीन कुमार, अंकुर कुमार, अभिषेक कुमार, विकास कुमार, संजय मोदी, गौरव कुमार, शशांक शेखर, संदीप कुमार, राजकुमार, पवन कुमार, बिट्टू, दीपक कुमार, कृष्ण देव मंडल, मनोज, शंकर, बीरेंद्र, प्रिंस, समेश,दिलखुश, अमरदीप, उदय,कृष्णकांत ,सौरभ, मनखुश,ललित,शंकर सहित दर्जनों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।
Post a Comment