गया से आशीष कुमार कि रिपोर्ट
शहर के पिरमंसूर रोड स्थित धर्म सभा भवन में विजयम कैरियर इस्टीट्यूट के द्वारा भव सेमिनार का आयोजन किया गया इस सेमिनार का उदघाटन बिहार के फिजिक्स के मशहूर शिक्षक इंजीनियर एस मिश्रा,मगध यूनिवर्सिटी के इंग्लिश डिपार्टमेंट के डॉ नीरज कुमार एवं विजयम कैरियर इंस्टिट्यूट के निदेशक प्रमोद कुमार के द्वारा दिप प्रज्वलित कर इस सेमिनार की शुरुआत की। इस सेमिनार का मुख्य उदेश्य यह है की इस वर्ष सीबीएसई 10 वी बोर्ड के छात्र-छात्राए जो 10 वी बोर्ड की तैयारी कर रहे है उन बच्चो के लिए विजयम कैरियर इंस्टिट्यूट के द्वारा 10 वी के विद्यार्थियों के लिए 60 दिनों तक चलने वाला नि शुल्क क्रैश कोर्स की शुरुआत कर रही है
यह क्रैश कोर्स उन बच्चो के लिए है जो इस कोरोना काल में अपनी बोर्ड की तैयारी सही ढंग से नही किये है वह इस क्रैश कोर्स के माध्यम से अपना रिजल्ट अच्छा ला सकते है।यहाँ के निदेशक प्रमोद कुमार ने बताया कि इस क्रैश कोर्स का रजिस्ट्रेशन 13.12.2021 से लेकर 15.12.2021 तक चलेगा फिर पुनः 16.12.2021 से क्रैश कोर्स का न्यू बैच नियमित समय से चलेगा।उन्होंने यह भी बताया की इस क्रैश कोर्स से छात्रों में एक नई ऊर्जा मिलेगी जिससे छात्र बेहतर रिजल्ट ला सकते है।इस क्रैश कोर्स की विशेष जानकारी के लिए आप विजयम कैरियर इंस्टिट्यूट में संपर्क कर सकते है जो कि यह कटारी हिल रोड नियर क्रेन स्कूल के पास है।यहाँ के निदेशक ने यह भी बताया कि जो बच्चे 2022 में होने वाले 10 वी बोर्ड में गया में टॉप 10 के लिस्ट में रहेंगे उन 10 बच्चो को भी निशुल्क शिक्षा दिया जाएगा एवं जिस बच्चे के पास पढ़ाई ले लिए पैसे नही है
और वह हकीकत में पढ़ने में 90 प्रतिशत अंक लाते है वैसे बच्चो को भी निशुल्क में शिक्षा दिया जाएगा।इस मौके पर सिंटू कुमार,गौरव कुमार,करण कुमार,मोहम्मद अदनान, अरुण कुमार,आचार्य शिव शंकर,जी माउंट लिट्रा गया के डायरेक्टर बाल्मीकि शर्मा एवं मगध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निदेशक प्रवीण कुमार उपस्थित थे।
Post a Comment