Top News

कुख्यात शराब तस्कर विकास यादव गिरफ्तार



पूर्णिया से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट

जिले का कुख्यात शराब तस्कर विकास यादव को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। विकास यादव कई मामलों में फरार चल रहा था जिसकी टोह में पुलिस लगी हुई थी। आज जैसे ही चोरी छुपे पूर्णिया कोर्ट में आत्मसमर्पण करने जा रही थी, इसकी भनक पुलिस को लग गई।


इससे पूर्व मरंगा सहित कई ठिकानों पर पुलिस दबिश दे चुकी थी मगर हर बार यह पुलिस को चकमा देकर निकल जाता था। इसकी गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसके सदस्य थानाध्यक्ष के हाट (सहायक) पु0अ0नि0 संजय सिंह, थानाध्यक्ष मरंगा पु0अ0नि0 मिथिलेश कुमार एवं टाइगर मोबाइल,पु0अ0नि0 रंजीत कुमार,पु0अ0नि0 नीरज कुमार एवं टाइगर मोबाइल के सदस्य आदि शामिल थे।आज विकास यादव जब कोर्ट जा रहा था उसी वक़्त टीम ने पीटर्स विद्यालय कैंपस से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


सहायक खजांचीन थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त का अपराधिक इतिहास रहा है। बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत पूर्व से के हाट (सहायक) थाना में 2 कांड और के.हाट थाना एक मामला दर्ज है।

Post a Comment

Previous Post Next Post