वैशाली से लाल बाबू महतो की रिपोर्ट
वैशाली : जंदाहा स्थित रामावतार सहाय उच्च विद्यालय स्थित खेल मैदान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित रॉयल क्रिकेट चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आज विधिवत उद्घाटन किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत फीता काटकर एवं खेल कर जंदाहा थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक अजय कुमार द्वारा उद्घाटन किया गया। उद्घाटन मैच अरनिया ब्रह्म स्थान बनाम लोदीपुर के बीच खेला गया टॉस जीतकर अरनिया ब्रह्म स्थान के टीम ने पहले खेलने का निर्णय लेते हुए खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 240 रन बनाया जवाब में खेलने उतरी लोदीपुर क्रिकेट टीम ने मात्र 17 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 123 रन बना पाई
आज का उद्घाटन मैच अरनिया क्रिकेट टीम जीत ली उद्घाटन मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अरनिया टीम के अश्विनी को दिया गया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक पूर्व मुखिया विकास कुशवाहा एवं संचालन कमेटी के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष अजय कुमार ने खेल से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए सभी खिलाड़ियों को टीम भावना से खेलने का आह्वान करते हुए अपनी ओर से अच्छे प्रदर्शन किए जाने का शुभकामना दिया
वही अपने संबोधन में पूर्व मुखिया विकास कुशवाहा ने सभी खिलाड़ियों को पूर्ण अनुशासन के साथ खेल के मैदान में अच्छा प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि खेलना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है उतना ही अनुशासन में रहना एक अच्छे संस्कार का परिचायक है। इस अवसर पर कमेटी के प्रबंधक दिलीप कुमार महतो मुख्य उद्घोषक अनिल चैलेंजर, प्रिंस राज, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज पटेल,पूर्व मुखिया मुकेश राय, अवधेश पटेल, अमन गुप्ता, रवि कुमार मोनू, गामा सिंह, रविंद्र सिंह, राजू सिंह, भोला कुशवाहा एवं राम शोभित सिंह आदि गणमान्य के अलावा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Post a Comment