Top News

प्याज व टमाटर के साथ- साथ हरी सब्जियां भी निकाल रही आंसू

फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट

कटिहार : पेट्रोल डीजल के साथ- साथ अब सब्जियों की किमत आसमान छूने से लोगों के घर का बजट गड़बड़ा गया है। वहीं सब्जी के बढ़ने के कारण महिलाएं परेशान रहने लगी है! आलू प्याज के साथ - साथ अब हरी सब्जियां के दाम भी आसमान पर चढ़ कर ताल ठोंक रही है । सुरते हाल यह है कि सब्जियों के दाम बढ़ने के बाद गरीब वर्ग के लोग जहां हरी सब्जी चटनी रोटी और भात के साथ मिलाकर खा लिया करते थे अब वह सब्जी उनकी  पहुंच से दूर होने लगी है । वहीं थाली में सब्जियां कम पड़ने लगी है


अभी वर्तमान में धनिया पत्ता 300 से 350 रुपये किलो, अदरक एक सौ रुपये किलो, हरी मिर्च 60 से 80 रुपये किलो, बैगन 30 रुपये किलो ,टमाटर 80 रुपये किलो, मूली 30 रुपये किलो, बंधा गोभी 40 रुपये किलो, गाजर 60 रुपये किलो, फूलगोभी 40 रुपये किलो ,खीरा 80 रुपये किलो ,प्याज 40 रुपये किलो, सरसो का साग 20 रुपये किलो व मटर की छिमड़ी 60 रुपये किलो बिक रहे हैं । सब्जी विक्रेता राजेन्द्र साह ,भरत साह, नौशाद और परवेज  का कहना था कि इस ठंडी के मोसम में इससे पूर्व सब्जियों के दाम इतना नहीं हुआ करता था।

Post a Comment

Previous Post Next Post