Top News

हथियार का भय दिखाकर नगदी व मोबाइल की लूट

कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट

कुरसेला (कटिहार)। थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे 77 पर महंथ स्थान के समीप मिल्की जाने वाली ग्रामीण सड़क पर शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर व्यवसाई से नगदी व मोबाइल छीन लिया। जबकि व्यवसाई की तत्परता के कारण बदमाश बाइक लेकर नहीं जा सके। मामले को लेकर मिल्की निवासी रोशन कुमार द्वारा घटना की जानकारी कुरसेला थाना दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है


पीड़ित रोशन कुमार ने बताया कि वह रोजाना की तरह कुरसेला चौक से अपनी मोबाइल दुकान को बंद कर घर मिल्की जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने उनके पर्स में रखे आठ सौ रुपए और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित द्वारा बताया गया कि बाइक की चाभी खेत में फेंकने के कारण बदमाश उनकी बाइक नहीं ले जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post