Top News

मीरगंज टी-20 क्रिकेट के उद्घाटन के दिन परोरा ने रंगपुरा को हराया

पूर्णिया धमदाहा से सोनू कुमार झा

पूर्णिया : शनिवार को धमदाहा प्रखण्ड अधीन मीरगंज के रूपसपुर चंदवा शहीद मैदान में मीरगंज टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया । मीरगंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश , समाजसेवी रौशन चौधरी, मोहम्मद जब्बार, कौशल सिंह, डॉ बी0के0 ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन किया । टूर्नामेंट के पहले दिन रंगपुरा बनाम परोरा के बीच मैच खेला गया । जिसमें रंगपुरा की टीम टॉस जीतकर पहली पारी खेला जिसमे मोहम्मद जाहिद ने 4 छक्के 1 चौके की मदद से 13 ओवर 2 गेंद में 67 रन पर ऑल आउट हो गए । वहीं मुकाबले में परोरा की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 7 ओवर 3 गेंद में तीन विकेट खोकर जीत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया 


टूर्नामेंट के दरम्यान मीरगंज थाध्यक्ष विजय प्रकाश एवं टुर्नामेंट के अध्यक्ष रौशन चौधरी ने खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई करते हुए कहा खेलकूद एकता, अखण्डता, सद्भावना का प्रतीक है । जहां एक ही पीच पर भिन्न भिन्न खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलता है । खेलकूद देशहित के लिए सर्वोपरि माना गया । आज के दौर में छोटे मैदान से खिलाड़ी उभरकर राज्य एवं देश का नाम रौशन कर रहे हैं । टूर्नामेंट मैनेजर वहाब एवं सोनू शर्मा ने बताया कि कुल आठ टीम को खेल में शामिल किया गया है । 7 दिन का टूर्नामेंट है 

जितने वाले को 5100 रुपया नगद व ट्रॉफी दिया जाएगा जबकि सांत्वना पुरस्कार के रूप में 2500 नगद व ट्रॉफी रखा गया है । वहीं फाइनल मैच 2 जनवरी को खेले जाने की बात कही गई है । मैच के दरम्यान एम्पायर पंकज राय जबकि कमेंट्री दिनकर दिवाना व कौशल सिंह कर रहे थे । मैच के समाप्ति के बाद मैन ऑफ द मैच विजयी टीम परोरा के कप्तान मोहम्मद नईम जिसने छह विकेट चटकाए थे उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post