Top News

कोशी डेयरी प्रोजेक्ट ने पशुपालकों के साथ बैठक की

आलोक प्रकाश भारती की रिपोर्ट 


पूर्णिया : बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत दो जिलाओं क्रमशः पूर्णियाँ व मधेपुरा के सीमा रेखा पर अवस्थित पंचायत भतसारा के भतसारा गांव स्थित भतसारा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के कार्यालय परिसर में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के पशुपालकों का बैठक आहूत किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह द्वारा किया गया। बैठक में पशुपालक किसानों के साथ साथ कोशी डेयरी प्रोजेक्ट पूर्णिया के पदाधिकारी एवं कर्मी भी शामिल हुए।  बैठक में सर्व प्रथम पशुपालकों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना पर चर्चा  किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पशुपालकों से केसीसी ऋण के लिए आवेदन जमा लिया जाय तथा मानक अहर्ता प्राप्त किसानों को केसीसी के तहत वित्तायन में समिति द्वारा सहयोग किया जाएगा बैठक में 


कोशी बेसिन परियोजना के तहत पशु विकास योजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ दिलवाने के लिए अग्रेत्तर करवाई का निर्णय लिया गया। बैठक में किसानों ने समिति द्वारा भुगतान में मनमानी का मुद्दा उठाया जिसपर कोशी डेयरी प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अब सभी समिति में जांच के आधार पर भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में कोशी डेयरी प्रोजेक्ट पूर्णिया के द्वारा सभी किसानों के बीच दुग्ध मूल्य तालिका का वितरण भी किया गया। बैठक में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कोशी डेयरी प्रोजेक्ट के प्रक्षेत्र पदाधिकारी राणा प्रताप यादव ने कहा कि  कोशी डेयरी प्रोजेक्ट द्वारा पशुपालक  किसानों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाता है

आप लोग अपनी समस्याओं को हमारे पदाधिकारी एवं कर्मियों के सामने रखे सभी समस्याओं का तुरंत निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोशी डेयरी प्रोजेक्ट किसानों के खुशहाली एवं समृद्धि को सदैव तत्पर है। समिति के माध्यम से सभी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। बैठक में कोशी डेयरी प्रोजेक्ट के प्रभारी संग्रहक दिनीष सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी राणा प्रताप यादव, पर्यवेक्षक ऋषिकेश कुमार सिंह, पर्यवेक्षक शिवेंद्र कुमार झा, भतसारा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सचिव रितेश कुमार, श्रवण कुमार मौजमपट्टी गाँव से अरुण कुमार शर्मा ,जयचंद शर्मा ,अंगद शर्मा सहित सैकड़ों पशुपालक किसान उपस्थित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post