पूर्णिया से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
पूर्णिया : पूर्णिया पुलिस ने जलालगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत 22 लाख के सामान से लदे कंटेनर में हुए डकैती के मामले में 12 घंटे के अंदर उद्भेदन कर लिया है। साथ ही इस मामले में 4 डकैत को गिरफ्तार भी किया गया है।इस मामले में पुलिस ने कारू चौधरी पिता-स्व0 हरीश चौधरी, सोनू चौधरी पिता- शंभू चौधरी, पप्पू उर्फ अमन यादव पिता - संजय यादव और राजीव चौधरी पिता- छेदी चौधरी सभी साकिन- बैसा सिहमा थाना -जलालगढ़ जिला- पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया है
इस संबंध में एसपी श्री दयाशंकर ने बताया कि चालक अपना कंटेनर लेकर गुवाहाटी से दालकोला के रास्ते गुड़गांव दिल्ली जा रहे थे। इसी क्रम में समय 11:45 बजे रात्रि में वैसा के पास चार अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा वादी का कंटेनर को रोककर चालक को हथियार का भय दिखाकर गाड़ी से चालक को उतारकर अपने गाड़ी बोलेरो /सुमो में बैठा लिया तथा नरेश यादव को कंटेनर में ही रहने दिया तत्पश्चात दो अभियुक्तों द्वारा कंटेनर को वैसा गैस पाइप लाइन के पास वादी को उतारकर हाथ पैर एवं आंख बांध दिया। उसके बाद गाड़ी कहां लेकर चला गया पता नहीं चला तथा सुबह करीब 4:00 बजे अररिया एवं एवं रानीगंज के बीच कंटेनर खाली कर कंटेनर सहित दोनों को छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वादी द्वारा जलालगढ़ थाना कांड संख्या -201/21 दिनांक-24-12-21 धारा -395 भा0द0वि0 दर्ज किया गया था
घटना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, सुरेंद्र कुमार सरोज के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी आधार पर कांड में शामिल 8-9 अपराध कर्मियों में से एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में उनके निशानदेही पर अन्य तीन अपराध कर्मियों को लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अपराध कर्मी के ही निशानदेही पर बैठा सीमा पर स्थित गैस पाइपलाइन गोदाम से गैस पाइप में घुसा कर रखे गए सभी डेलीवेरी लिमिटेड कंपनी ऑनलाइन कुरियर का सभी सामान को गैस पाइप लाइन के अंदर से निकालकर बरामद किया गया।विधि सम्मत कार्रवाई पूर्ण करते हुए, गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment