Top News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अटल जी की जयंती मनाई

कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट

कुरसेला (कटिहार)। प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिन मनाया गया। बीजेपी मंडल अध्यक्ष गौतम महतो की अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया


इस अवसर पर उपस्थित पूर्व जिला मंत्री सह सेमापुर मंडल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप, जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर मंडल, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक पवन कुमार सिंह, पूर्व प्रमुख अरुण मंडल ने बाजपेई जी के आदर्श और विचारों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। मौके पर मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, मंडल मंत्री अमृता गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष कैम्पु मंडल, कुंदन पासवान, प्रमोद साह, प्रमोद महलदार, पिंटू राय, सदानंद पंडित, सनी जायसवाल, टिंकू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post