बेगूसराय से विकास कुमार झा कि रिपोर्ट
बेगूसराय में शराबबंदी के बीच शराब तस्कर नए साल के जश्न के लिए शराब की खेप लगगतार ला रही है। उत्पाद विभाग की टीम ने 115 कार्टून विदेशी शराब के साथ एक पिकअप और एक अल्टो कार को जब्त किया है। दरअसल उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी की पिकअप पर शराब लोड कर ले जाए जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने मुफस्सिल थाना के लडुवारा गांव के निकट छापेमारी की जहां से पिक अप पर लोड 107 कार्टन विदेशी शराब के साथ पिकअप चालक बगवारा गांव निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया।
चालक की निशानदेही पर पुलिस ने नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के बगल में खड़ी एक अल्टो कार को सात कार्टून विदेशी शराब के साथ बरामद किया ।
उत्पाद विभाग के अधिकारी दुर्गेश कुमार, इंस्पेक्टर उत्पाद विभाग ने बताया कि चालक ने बताया कि निमाचांदपुरा थाना क्षेत्र में एक ट्रक से शराब अनलोड किया गया था जिससे वह शराब लेकर जा रहा था पुलिस उसके बयान के आधार पर ट्रक से और कहां-कहां शराब गई है इसको लेकर छापेमारी कर रही है।
Post a Comment