पूर्णियां से आलोक प्रकाश भारती की रिपोर्ट
पूर्णियां : दो जिलाओं क्रमशः पूर्णियाँ व मधेपुरा मेन पक्की सड़क धमदाहा व बड़़हाराकोठी से बिहारीगंज में आरo सीo डीo अन्तर्गत निर्माणधीन रोड में मौजमपट्टी गाँव इन दिनों पक्की ढ़लाई के दोनों ओर नाला का निर्माण कार्य चल रहा है । जिसमें खुलेआम कंस्ट्रक्शन के अधिकारियों व लेबरों के द्वारा बिना रोक टोक के घटिया बालू का उपयोग किया जा रहा है । यहाँ तक ही नहीं नाला निर्माण के उपरांत सेटरिंग खोलने के बाद पानी भी नहीं दिया जाता है । राम भरोसे नाला बनकर तैयार हो रहे हैं
कार्य कर रहे लेबर से पानी पटवन के विषय में पूछे जाने डरते डरते बताया कि बाबू हम लोगों से मत पूछिये ,काहे हमारे पेट पर लात मार रहे हैं । घटिया बालू के संबंध म़े कंस्ट्रक्शन के जूनियर अभियंता मोo मंजर आलम ने बताया कि तुरंत पानी से निकाला हुआ बालू है इसलिए लोकल बालू तरह दिख रहा है
वहीं कंस्ट्रक्शन के सीनियर अभियंता दिनेश कुमार अनभिकता जाहिर करते हुये अपना मोबाइल स्वीच आफ कर दिया ।पीo डब्ल्यूo डीo के अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि हम पूर्णियाँ में हैं । सभी ग्रामीण मिलकर नाला निर्माण बंद करवा दिजीये ।इसके बाद मेरे कार्यालय में लिखित आवेदन दिजिये कार्रवाई की जायेगी । बरहाल जो हो हम किसी से कम नहीं के तर्ज पर बिना डर भय के कंस्ट्रक्शन के अधिकारियों खुलेआम मनमानी रबैया अपनाते हुये कार्य कर रहे हैं ।
Post a Comment