आलोक प्रकाश भारती की रिपोर्ट
पूर्णियां : बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत बड़हाराकोठी से बनमनखी जाने वाली पक्की सड़क में श्यामा उच्च विद्यालय भटोत्तर के समीप स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल परिसर सुखसेना में श्री खगेश चंद्र झा चेरिटेबल फाउंडेशन के सौजन्य से खगेश चंद्र झा का चतुर्थ पुण्य तिथि समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के लिए प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्य का भव्य आयोजन भी किया गया। समारोह का विधिवत उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर तथा स्व खगेश चंद्र झा के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया
इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के शिक्षण संस्थान की स्थापना के लिए राजीव कुमार झा उर्फ बॉबी की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि अब इस क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए अन्यत्र दूसरे संस्थानों में नही जाना होगा। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली कि इस क्षेत्र से भी भारी संख्या में छात्र दूसरे प्रदेशों व संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए जाते हैं। वैसे छात्रों को इस प्रकार के संस्थान से जरूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कॉलेज के स्वच्छ परिवेश व खुले वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि राजीव कुमार झा द्वारा पिता के सपनों को साकार करने के लिए किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि सत्य की, सच्चे कार्य करने वालों की ही जीत होती है। निश्चित ही राजीव कुमार झा का यह प्रयास सफल होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में मैँ भी इस प्रकार के संस्थान की स्थापना कर अपने पिता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा
उन्होंने समारोह में उपस्थित छात्रों, अभिभावकों,शिक्षकों एवं अन्य गण्यमानो को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शराबबंदी के समर्थन में महत्पूर्ण पहल किया जा रहा है लेकिन आपसबों के सहयोग के बिना शराबबंदी सफल नही हो सकता इसलिए शराबबंदी में आपसबों का सहयोग जरूरी है।उन्होंने उपस्थित लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति भी सचेत करते हुए पूरा एहतिहात बरतने का अपील किया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए स्कॉलर के चेयरमैन राजीव कुमार झा उर्फ बॉबी झा ने कहा कि पिता स्व खगेशचंद्र झा की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल का शुभारंभ किया गया है, विद्यालय में अप्रैल 2022 से नियमित सत्र शुरू कर दिया जायेगा। उन्होंने समारोह में उपस्थित शिक्षकों,छात्रो एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षण संस्थान की स्थापना का मेरा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चोँ को समुचित अवसर उपलब्ध कराना है। क्षेत्र में उन्नत व उच्च शिक्षण संस्थान के अभाव में प्रतिभावान बच्चे भी विकसित नही हो पाते हैं
मेरा प्रयास है कि ग्रामीण बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए भटकना नही पड़े और प्रतिभावान छात्र को स्थानीय स्तर पर ही उपयुक्त माहौल उपलब्ध हो जाय। इस अवसर पर धीरज कुमार,मुकेश कुमार एवं अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर लुफ्त उठाया। कार्यक्रम अंतर्गत छात्र छात्राओं के लिए प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता के लिए छात्र छात्राओं का तीन ग्रुप बनाया गया था। वर्ग दो,तीन और चार के बच्चों का ग्रुप ए, वर्ग पांच,छह एवं सात के बच्चों का ग्रुप बी तथा वर्ग आठ,नौ और दस वर्ग के बछो को मिलाकर ग्रुप सी बनाया गया था। प्रतियोगिता में प्रत्येक ग्रुप से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 5100 रुपया,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 2100 रुपया तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को 1100 रुपया पारितोषिक प्रदान किया गया।
Post a Comment